वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रेप के एक आरोपी को पुलिस ने सगाई कार्यक्रम से उठा लिया। दरअसल वो रेप का आरोपी काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस को सूचना मिली की वो शख्स सगाई कर रहा है।
भोजपुर थाना क्षेत्र में बलात्कार के आरोपी को मंगनी का कार्यक्रम करना महंगा पड़ गया। भगोड़े के मंगने की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे कार्यक्रम के बीच से उठा लाई। इससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। मामूली विरोध भी हुआ लेकिन पुलिस के सख्त तेवरों के चलते स्थानीय लोग कुछ भी गलत नहीं कर सके। सोमवार को रेप के आरोपी को कोर्ट मैं किस करने के बाद जेल भेज दिया गया। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
रेप का आरोपी नक्शे अली पुत्र हनीफ भोजपुर थाना क्षेत्र के गनीमत नगर उर्फ सिहाली का रहने वाला है। 2017 में उसने हिंदू समुदाय की नाबालिक लड़की को फुसलाकर अगवा कर लिया था। बाद में गांव में बैठी पंचायत के जरिए बदनामी का हवाला देकर मसले को पंचों ने रफा-दफा कर दिया था। 2019 में नक्शे अली उसी लड़की को लेकर फरार हो गया। उसने लड़की के साथ बलात्कार किया। लड़की के घरवालों द्वारा बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया गया| आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वर्तमान में आरोपी नक्शे अली जमानत पर चला था। वह पिछले काफी समय से अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था। कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। इसी बीच आरोपी नक्शे अली ने मुरादाबाद निवासी एक युवती से रिश्ता तय कर लिया। भोजपुर पुलिस के मुताबिक रविवार रात घर पर मंगनी का कार्यक्रम चल रहा। सूचना मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया क्या। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी नक्शे अली को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।